Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने उतरी *खष्टी बिष्ट*! पढ़ें : कहां बांटे मनोनयन पत्र…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा और हर महिला को कांग्रेस से जुड़ने की अपील की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह बात कांग्रेस पार्टी महिला मंडल की बैठक में जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कही। उन्होंने कहा अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को बचाने वाले और बेरोजगारों को लाठीचार्ज कर उनके अधिकार छीने जाने के दोषियों की कांग्रेस माफ नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: सरकार ने पेश किया ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट, किसानों, बुनियादी ढांचे और दिव्य कुंभ पर विशेष फोकस

वह यहां महिला ब्लॉक अध्यक्ष मीना कपिल द्वारा आहूत बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा जब वह पहले आती थी तो सुंदर सड़कों से लबरेज बिंदुखत्ता एक सुंदर गांव लगता था वहीं आज आई तो तीस साल पुरानी याद ताजा हो गई जब हर तरफ खड्डे ही खड्डे पड़े देखे।

उन्होंने कहा पंडित नारायण दत्त तिवारी, हरीश रावत सरकार ने जो विकास किया वह दूर दूर तक नजर नहीं आता है। बिंदुखत्ता को हरीश चंद्र दुर्गापाल ने चमकाया इसमें कोई दो राय नहीं है इसलिए महिला शक्ति इस बार कांग्रेस को वोट देकर विकास विरोधी लोगों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी ऐसी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पोल्ट्री बिजनेस का बड़ा मौका: कुक्कुट विकास नीति-2025 के तहत मिलेगी ₹63 लाख तक की बंपर सब्सिडी

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मीना कपिल ने सभी अतिथियों उपस्थित महिलाओं का जोरदार स्वागत किया तथा वरिष्ठ महिला नेत्रियों को अंग वस्त्र भेंट किया। इसके अलावा ब्लॉक महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा का महिलाओं को मनोनयन पत्र दिए गए।

जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट का महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ममता भट्ट, देवकी, चंपा देवी, पुष्पा देवी सहित भारी संख्या में पहुंचकर महिलाओं ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट को सुना। कार्यक्रम एम एकेडमिक पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें