Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

*ज्ञान केवल सवालों के उत्तर देने से नहीं, बल्कि सवाल पूछने और उनके उत्तर खोजने से निर्मित होता है* पढ़ें: महान गणितज्ञ *श्रीनिवास रामानुजन* के जन्म दिन पर खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। यहां घोड़ानाला में स्थित चाइल्ड सेक्रेड सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में भारत ज्ञान विज्ञान समिति नैनीताल द्वारा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों और व्याख्यानों का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS

यह कार्यक्रम महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए कविता, निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर नरेंद्र सिंह सिजवाली ने छात्रों को गणित के व्यावहारिक जीवन में महत्व और इसके विभिन्न उपयोगों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने गणित को रोचक बनाने के लिए खेल और गतिविधियों के माध्यम से इसे समझाने के तरीकों को बच्चों के साथ साझा किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम...

प्रोफेसर सिजवाली ने अपने व्याख्यान में कहा, “ज्ञान केवल सवालों के उत्तर देने से नहीं, बल्कि सवाल पूछने और उनके उत्तर खोजने से निर्मित होता है।” उन्होंने श्रीनिवास रामानुजन, बर्ट्रेंड रसेल, जॉर्ज कैंटर और हरिश-चंद्र जैसे महान गणितज्ञों के योगदान पर चर्चा की।

उन्होंने दशरथ रामचंद्र काफरेकर के 6174 स्थिरांक सिद्धांत के बारे में जानकारी दी और बच्चों को बताया कि गणित के सिद्धांतों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कैसे उपयोग किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा एक बड़ा क्षेत्र बन गया है।

जो छात्र गणित, विशेष रूप से बीजगणित (अलजेब्रा) में अच्छी पकड़ रखते हैं, वे भविष्य में साइबर सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यहां तक कि केवल पासवर्ड से जुड़े विश्लेषण के माध्यम से भी वे अच्छा करियर बना सकते हैं।अरविंद गुप्ता के संदर्भ में उन्होंने बताया कि उनके सरल और रोचक खिलौनों के वीडियो का उपयोग करके विद्यार्थी और शिक्षक शिक्षा को रुचिकर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

प्रोफेसर सिजवाली ने विभिन्न गणितज्ञों के जीवन की प्रेरक घटनाओं और गणित में उनके अभूतपूर्व योगदान को साझा करते हुए बच्चों को यह संदेश दिया कि गणित को बोझ न समझें, बल्कि इसे खेल की तरह अपनाएं।इस अवसर पर बच्चों ने अपने बनाए पोस्टरों, निबंधों और चित्रों के माध्यम से गणित और रामानुजन के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीता पांडे ने प्रोफेसर सिजवाली का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रबंधक बसंत पांडे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की सराहना की।कार्यक्रम में विद्यालय के समन्वयक व गणित अध्यापक शेर सिंह कोरंगा, अभिषेक जोशी, मीना बिष्ट, दीपा पंचवाल, गरिमा परगाई, खुशबू चुनियाल, चंद्रकला जोशी, ओम प्रकाश सहित अध्यापक व अध्यापिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें