

लालकुआं। इस शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग से बचाने के लिए बनने वाला बाईपास रोड अब तक कागजी घोड़ों तक सीमित है जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य तेजी से चल रहा है।
लालकुआं में जहां रेलवे का बड़ा स्टेशन बनना प्रस्तावित है वहीं गौला रोड पर रेलवे फाटक के जाम ने बिंदुखत्ता लालकुआं के जीवन की रफ्तार ही रोक रखी है फिर भी आज तक इसका समाधान नहीं हुआ।
सांसद अजय भट्ट ने ओवरब्रिज का आश्वासन दिया था लोगों को उम्मीद है रेलवे फाटक के जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रेलवे विभाग ओर जन प्रतिनिधि रास्ता निकलेंगे।
एक लाख से अधिक लोगों को रेलवे फाटक के जाम से हर दिन अपना कीमती समय बर्बाद करना पड़ता है कई मरीज इसके चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
बिंदुखत्ता की जनता लंबे समय से रेलवे फाटक के जाम से मुक्ति पाने के लिए चिल्ला रही है लेकिन आज तक रेल विभाग और जन प्रतिनिधियों ने इस आवाज को अनसुना ही किया है जो चिंता और दुख का विषय है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री