Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू! पढ़ें कब तक दे सकते हैं साक्ष्य…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल वरूणा अग्रवाल ने बताया की दिनांक 25.12.2024 को उपमण्डल नैनीताल अन्तर्गत भीमताल हल्द्वानी मोटरमार्ग पर सलड़ी के तोक आमडाली में उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस संख्या यू०के०-07पी०ए०-2822 के अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी।

ADVERTISEMENTS

बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर 21 व्यक्ति घायल तथा 04 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। इस घटना की जाँच हेतु जिला मजिस्ट्रेट्र नैनीताल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट्र को जाँच अधिकारी नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *90 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने का लक्ष्य*!पढ़ें~ नाबार्ड की बैठक...

उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध, असम्बद्ध या अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की जाती है कि इस विज्ञप्ति प्रकाशन के 15 दिन के अन्दर अपना लिखित बयान/अभिकथन अथवा मौखिक रूप एवं उक्त के सम्बन्ध में कोई साक्ष्य हों, तो किसी भी कार्य दिवस में संयुक्त मजिस्ट्रेट्र नैनीताल कार्यालय/न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें