Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: तिरंगा यात्रा में विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट हुए शामिल! धराली हादसे पर दी श्रद्धांजलि! पढ़ें कहां से कहां निकली तिरंगा यात्रा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के आह्वान पर हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का के नेतृत्व में हल्दूचौड़ नया बाजार से शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन भाजपा के राष्ट्रीय “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली गई इस यात्रा में क्षेत्रीय जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव घोषित करने की मांग तेज*! बारिश में भी हो रहा जन जागरण रैली का आयोजन...

इस दौरान भारत माता की जय के नारों से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के पीड़ितों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

यात्रा शुरू होने से पूर्व शहीद स्मारक पर विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट सहित सभी कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया।

इस यात्रा में विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का, जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, राजकुमार फुलारा, मनोज सिंह रावत, चंद्रिका बिष्ट, ग्राम प्रधान मनीषा मनवाल, दया किशन दुम्का, बच्ची सिंह रावत, अशोक पढलानी, सरिता जड़ौत, मंडल मंत्री सुरेंद्र मलवाल, विनोद भट्ट, विमल काण्डपाल, रुक्मणी बचखेती, मेघा त्रिपाठी सहित कई भाजपा नेता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और अपराधियों की साठगांठ से बिंदुखत्ता में नशे के सौदागरों की चल रही समानांतर सरकार ? पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें