Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

मोटाहल्दू समेत कई स्थानों में सड़क पर पड़ी केबलों को एनएच ने कराया सुरक्षित! राहगीरों की सुरक्षा को लेकर ये दिए जरूरी निर्देश! पढ़ें राष्ट्रीय राजमार्ग अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के संज्ञान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर में लगी स्ट्रीट लाइटों की विद्युत केबलें मोटाहल्दू सहित कई स्थानों पर खुली अवस्था में सड़क पर पड़ी होने की खबर आने के बाद परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरोवर नगरी दीपों की रोशनी से नहा रही*! पढ़ें~ नैनीताल अपडेट ...

उन्होंने विभागीय टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़ी खुली विद्युत केबलों को सुरक्षित करते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कराया। परियोजना निदेशक ने कहा कि सड़क पर खुली विद्युत केबलें राहगीरों तथा विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती थीं।

ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का नियमित निरीक्षण कराया जा रहा है। जहां भी सुरक्षा संबंधी कोई कमी मिलेगी, उसे तत्काल दूर कराया जाएगा।

संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न होने पाए तथा सभी विद्युत केबलों और अन्य संरचनाओं का समय-समय पर निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी के जन्म दिन पर हो रहे विभिन्न अनुष्ठान*! पढ़ें~ क्या बोले सीएम...

परियोजना निदेशक ने कहा कि आमजन की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें