Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

जनता इंटर कॉलेज बिंदुखत्ता में टाटा मोटर्स के सहयोग से हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Ad
खबर शेयर करें 👉

दूरगामी नयन | बिंदुखत्ता

ADVERTISEMENTS

बिंदुखत्ता/लालकुआं। जनता इंटर कॉलेज, बिंदुखत्ता में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा टाटा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, रुद्रपुर के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में टाटा मोटर्स रुद्रपुर के सीएसआर कार्यवाहक मैनेजर श्री गौरव मनराल एवं श्रीमती विंध्यवासिनी (आईसीडी) सहित टाटा मोटर्स के अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को दी श्रद्धांजलि*! पढ़ें~ सीएम से क्या की है मांग...

विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से प्रबंधक कैप्टन सुरेंद्र सिंह खनका, पूर्व सैनिक अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त उत्तराखंड एवं पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू सहित समिति के सदस्यों की उपस्थिति में छात्रों और अतिथियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकाश मिश्रा ने टाटा मोटर्स लिमिटेड द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश सिंह दानू ने सभी अतिथियों, टाटा मोटर्स की टीम, पूर्व सैनिकों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।इस अवसर पर कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, सूबेदार कमान सिंह, सूबेदार मेजर नंदन सिंह तुलेरा, कैप्टन शेखर सिंह जोशी, दीपक नेगी, दीप देवेंद्र चौहान, बृजमोहन जोशी, नवीन दानू सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मशीनों पर फूल चढ़ाकर आगे बढ़ जाएं* तो पर्व का आधा अर्थ ही समझ पाएंगे*! पढ़ें~विश्व कर्मा पूजा को लेकर खास अपडेट...

“एक पेड़ – एक जीवन” के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें