Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: ई रिक्शा में डाल दिए पुराने पार्ट्स! आयुक्त ने दिए एजेंसियों की जांच के निर्देश! पढ़ें कितने रुपए दिलवाए वापस…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जन सुनवाई कर विभिन्न पक्षो के बीच की समस्याओं से अवगत होकर उनका समाधान किया।

ADVERTISEMENTS

जनसुनवाई में आयुक्त श्री रावत ने ई-रिक्शा स्वामी ईश्वर प्रसाद को एजेन्सी से 10 हजार की धनराशि वापस दिलाई।

जन सुनवाई में ईश्वर प्रसाद निवासी तीनपानी हल्द्वानी ने बताया कि उनके द्वारा यात्री एजेन्सी ट्रान्सपोर्ट नगर हल्द्वानी से 27 मई 2024 को ई-रिक्शा 1,87000/रूपये में क्रय किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने के लिए 20 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गहन जांच

जिसकी एक वर्ष की वारंटी दी गई थी जिसमें आन्तरिक पार्ट्स व टूटफूट एजेन्सी के द्वारा किया जाना था, लेकिन 6 माह के बाद ई-रिक्शा एजेन्सी में मरम्मत हेतु भेजा गया, एजेन्सी द्वारा ऑरिजनल पार्ट्स के स्थान पर डुप्लीकेट पार्टस डाल दिये गये जिससे ई-रिक्शा में बार-बार खराबी आ रही थी। उन्होंने बताया कि प्रार्थी द्वारा बाजार से ई-रिक्शा रिपेयरिंग करवाया गया जिसमें उनके 10 हजार धनराशि व्यय हुई।

ईश्वर प्रसाद ने ई-रिक्शा के पार्ट्स जो मरम्मत के उपरान्त बदलवाये गये आयुक्त के सम्मुख प्रस्तुत किये। उन्होंने बताया कि वह मजदूर है और बैंक की किस्त भी देनी है। श्री प्रसाद ने आयुक्त सेे ई-रिक्शा मे मरम्मत में लगी 10 हजार की धनराशि एजेन्सी स्वामी से वापस दिलाने की मांग की।

आयुक्त के सम्मुख जो पार्ट्स प्रस्तुत किये गये वह सही कम्पनी के नही पाये गये। आयुक्त ने मौके पर 10 हजार की धनराशि एजेन्सी स्वामी से ईश्वर प्रसाद को वापस देने के निर्देश दिये साथ ही आयुक्त ने आरटीओ संदीप सैनी को शहर में सभी ई-रिक्शा एजेन्सी के जांच के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कुमाऊं के लोकप्रिय गायक स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे सीएम और राज्यपाल*! पढ़ें ~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

अमलतास सोसाइटी हल्द्वानी कालोनी वासियों द्वारा आयुक्त को बताया गया कि उनको कालोनी में एजीएम करानी है जिसमें कालोनाईजर द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिस पर आयुक्त ने कहा कि एजीएम कराने में कोई विरोध उत्पन्न करता है उसके विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश सम्बंधित को दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें