Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: दो दिवसीय जन सुनवाई में रखे लोगों ने विचार! पढ़ें पेपर लीक प्रकरण पर गठित जांच कमेटी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग द्वारा सर्किट हाउस, काठगोदाम, हल्द्वानी में दो दिवसीय जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ADVERTISEMENTS

आयोग के अध्यक्ष श्री ध्यानी ने कहा कि जांच कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यों पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि आयोग विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर जनता की समस्याओं और सुझावों को सुन रहा है, ताकि अंतिम रिपोर्ट निष्पक्ष एवं संतुलित रूप से तैयार की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हनीट्रैप कांड: स्टोन क्रशर कारोबारी को ब्लैकमेल कर हड़पे 4 फ्लैट और 7 करोड़, महिला समेत 7 पर केस

जनसुनवाई के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं, नागरिकों, परीक्षा से जुड़े केंद्र व्यवस्थापकों एवं केंद्र प्रभारियों ने आयोग के समक्ष अपने विचार रखे।

उपस्थित छात्र-छात्राओं ने मांग की कि परीक्षाओं की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए तथा इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुझाव दिया गया कि भविष्य में होने वाली परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं निष्पक्ष माहौल में कराई जाएं।

इस अवसर पर सचिव विक्रम सिंह राणा, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी एवं उप जिलाधिकारी राहुल शाह सहित अन्य अधिकारी सहित छात्र, छात्रा, कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि व अन्य संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जनगणना-2027 की महातैयारी: किराएदार जहां रह रहे वहीं होगी गिनती, आधार व वोटर आईडी देना अनिवार्य नहीं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें