Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज: *सम्मान देकर निपटा दिया* प्रेम चंद्र अग्रवाल को ? अब होगा मंत्री मंडल विस्तार ! पढ़ें *दूरगामी नयन* एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। विवाद से घिरे मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की विदाई पार्टी ने सम्मान के साथ कर दी है और इनाम बतौर केंद्रीय कमेटी में शामिल कर विवाद से पार्टी ने किनारा कर लिया है! प्रेम चंद्र अग्रवाल समर्थक अब डोईवाला बंद करें या फिर धरना प्रदर्शन करें उससे सरकार की सेहत में कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है!

ADVERTISEMENTS

कानून का पालन करना सबका नैतिक दायित्व है जो कानून हाथ में लेगा कानून उसे सबक सिखाने को ही बनाया गया है! लेकिन कुछ लोग अपने को कानून से ऊपर समझ रहे हैं तो ये उनकी बहुत बड़ी भूल होगी!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo

न्याय आज भी जीवित है बड़े बड़े कानून विद इस देश में हैं जो अपराध की कमर तोड़ना जानते हैं! राजनीतिक चोला पहन कर अपना असली रूप जनता को विधानसभा में जब आरोपित मंत्री दिखा रहे थे तब वह भूल कैसे गए कि देव भूमि पहाड़ और पहाड़ी! पहाड़ी के दम पर मंत्री तक का सफर किया और मन में पहाड़ और पहाड़ी के खिलाफ इतना द्वेष मंत्री जी छिपाकर सियासत करते रहे!

आज मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के समर्थक डोईवाला बंद कर अपने गम का इजहार कर रहे हैं जो कर्मफल कह सकते हैं!

विवाद से दूर रहने वाले सीएम पुष्कर धामी के लिए राहत भरी बात है कि अब वह मंत्री मंडल का विस्तार करने में सक्षम हैं और अपने हिसाब से केद्रीय नेतृत्व की सहमति से मंत्री मंडल विस्तार कर दिया जाना चाहिए क्योंकि 23 मार्च को सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

देहरादून में सियासत गरमा गई है मंत्री पद की दौड़ में दर्जनों नाम चलने लगे हैं! सब अपना अपना गैस लगा रहे हैं! पुराने नेताओं को पद मिलेगा या नए विधायक भी मंत्री बन सकेंगे ये भी अभी भविष्य के गर्भ में छिपा है!

समझा जा रहा है कि सीएम पुष्कर धामी जल्द ही हाईकमान से चर्चा कर जल्द कुछ नया करेंगे! तीन साल से पद पाने की लालसा में बैठे विधायक अब बेचैन हैं कि कब विस्तार होगा! सीएम पुष्कर धामी पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं देखना है सीएम पुष्कर धामी कब खुशखबरी सुनाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें