Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड बनेगी! पढ़ें और कहां बनेगा बायपास…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कुमाऊं क्षेत्र के लिए बड़ी राहत और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की मंजूरी मिल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही लालकुआं में बाईपास निर्माण के लिए DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने किया बायपास निर्माण का धरातलीय निरीक्षण*! पढ़ें क्या बोले सीएम...vdo

सांसद अजय भट्ट ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा हल्द्वानी–हरिद्वार एलिवेटेड रोड के लिए DPR तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। DPR तैयार होते ही परियोजना के निर्माण हेतु टेंडर आमंत्रित कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड बनने के बाद हल्द्वानी से हरिद्वार का सफर दो से ढाई घंटे में पूरा करना संभव होगा, जिससे परिवहन क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आएगा। यह मार्ग न केवल कुमाऊं वासियों के लिए यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि कुमाऊं आने वाले पर्यटकों के लिए भी सुविधा बढ़ाएगा।

इसी प्रकार, लालकुआं बाईपास को लेकर भी विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है तथा DPR के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बाईपास बनने के बाद लालकुआं क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव में कमी आएगी और वाहनों की आवाजाही और भी सुगम होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: सरकार ने पेश किया ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट, किसानों, बुनियादी ढांचे और दिव्य कुंभ पर विशेष फोकस

सांसद भट्ट ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से कुमाऊं के धार्मिक, पर्यटन और व्यापारिक क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें