

नैनीताल। रविवार 17 मई को स्थान-राजकीय इण्टर कॉलेज, ल्वेशाल, नैनीताल में समय-प्रातः 11:00 बजे से बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें सामान्य कानूनी जानकारी एवं विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकार की ओर से संचालित अनेकों निःशुल्क जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक किया जायेगा।
उपरोक्त के संबंध में माननीय जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्री प्रशांत जोशी की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेशाल में समस्त विभागों व प्रशासनिक अधिकारियों की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें होने वाले बहुददेशय शिविर को सफल बनाने हेतु निर्देश दिए गए. तथा संबंधित अधिकारियों व विभागों को यह भी दिशा निर्देश दिए गए कि आम जनता को विभागों की योजनाओं का लाभ भी इस शिविर के माध्यम से मिल सके ।
बैठक में उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारूल थपलियाल ,प्रधानाचार्य महेश चंद्र पंत व समस्त विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
*ब्रेकिंग न्यूज* *महिलाओं ने इतिहास रच डाला*! * बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए बरसात में भी निकली सड़कों पर*! सरकार ने भेजा प्रतिनिधि! पढ़ें ~उत्तराखंड की बड़ी खबर…
ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने के लिए भारी बारिश के बाद भी निकलने लगे लोग*! पढ़ें~लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *किसान बर्बादी के कगार पर*! बारिश ने दिखाया अपना रौद्र रुप! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…