Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण*! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

काठगोदाम।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में रविवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार द्वारा परगना हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत संचालित होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTS

इस निरीक्षण के दौरान काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत स्थित आनंदम होमस्टे, कुमाऊं द्वार होमस्टे एवं बिष्ट जी होमस्टे का औचक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: नए साल से बदल जाएंगे देहरादून-हरिद्वार की तीन प्रमुख जनशताब्दी ट्रेनों के नंबर

निरीक्षण के दौरान दो होमस्टे आनंदम होमस्टे एवं बिष्ट जी होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते पाए गए। उपजिलाधिकारी द्वारा होमस्टे में उपलब्ध सफाई व्यवस्था, आगंतुक पंजीकरण रजिस्टर, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए नियमानुसार पंजीकरण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं जब तक वैध पंजीकरण नहीं होता है तब तक होम स्टे का संचालन नहीं किया जायेगा।

यदि भविष्य में बिना वैध पंजीकरण का संचालन करते हुये पाये गये तो उक्त होम स्टे को नियमानुसार सीलबन्द कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। निरीक्षण के दौरान कुछ होम स्टे मौके पर मौजूद नहीं मिले एवं कुछ बन्द अवस्था में पाये गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 10 IAS और 20 PCS अफसरों के तबादले, देहरादून समेत 5 जिलों को मिले नए CDO

उपजिलाधिकारी ने कहा कि जनपद / परगना हल्द्वानी में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे होमस्टे एवं अन्य पर्यटन इकाइयों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा सभी संचालकों से शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें