

बिंदुखत्ता। यहां दिन दहाड़े बारह बजे के करीब बंद घर का दरवाजा खोलकर अलमारी का दरवाजा उखाड़ चोर बारह तोला सोना और तीस हजार की नगदी लेकर चंपत हो गए हैं।
पुलिस को इसकी सूचना मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं जबकि पुलिस ने चार टीम बनाई हैं जो सुराग लगाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन अफसोस की बात तो तब है कि घनी आबादी के बीच दिन दहाड़े इतनी हिम्मत किसकी हुई जिसने दरवाजा तोड़ा, अलमारी तोड़ी और जेवरात, नगदी लेकर दिन दहाड़े चंपत हो गया!

महिला ने बताया उसके पति शिप में सेवारत हैं और वह घर में दो छोटे बच्चों के साथ रहती है। वह रोज अपने दूसरे गांव स्थित घर में खाना बनाने जाती है, इसी क्रम में वह कल रविवार को भी सुबह दस बजे चली गई थी। लेकिन जब वापस घर आई तो घर का हाल देख होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस की सूचना दी।

पुलिस 24 घंटे बीत जाने के उपरांत अभी अपराधी तक नहीं पहुंची है गांव के सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं अनुमान है अपराधी तक जल्द पुलिस पहुंच सकती है! इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया है क्योंकि दिन दहाड़े डकैती की ये घटना घनी आबादी के बीच हुई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *सहकारिता/सहकारी बैंकों की उच्च स्तरीय बैठक*! पढ़ें~ vip अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *जन संवाद में ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने सुनी समस्या*! पढ़ें~ क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *वन देवी मंदिर खुरियाखत्ता सहित कई स्थानों पर जबरदस्त भू कटाव*! पोकलैंड मशीन भेजकर पानी डायवर्ट करने की मांग