Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: बौर जलाशय में डूबने से सैनिक की मौत! पढ़ें गूलरभोज अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

गूलरभोज। यहां बौर जलाशय में एक सेना के जवान की डूबने से मौत हो गई है! जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की सप्लाई कोर हल्द्वानी में तैनात जवान गूलरभोज तीन साथियों के साथ घूमने आया था। जो नहाते वक्त डूब गया।

ADVERTISEMENTS

जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, जल और नागरिक पुलिस ने ढाई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज*योगी आदित्यनाथ को लेकर होने लगी चर्चा*! पढ़ें~ विविध सामयिकी...

जानकारी के अनुसार आर्मी सप्लाई कोर में नायक पद पर तैनात 25 वर्षीय हिमांशु मिश्रा हवलदार दीनदयाल, नायंक लवप्रीत सिंह व संजय कुमार के साथ रविवार शाम को बौर जलाशय घूमने आया था।

हिमांशु नहाने को जलाशय के माइल स्टोन 8.5 पर उतर गया। पानी के प्रवाह में फंसने पर वह डूबने लगा। आनन-फानन में पुलिस चौकी को सूचना दी गई।

चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और आर्मी हेड क्वार्टर हल्द्वानी को बताया। जल पुलिस प्रभारी प्रशांत कुमार व एसडीआरएफ प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

हिमांशु मूल रूप से बिहार के निवासी है। फिलहाल वह बेंगलुरु में रहते हैं और हल्द्वानी में तैनात हैं। सैनिक की डूबने से मौत की खबर पाकर इसके परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सावधानी ही बचाव है* *स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें*! ज्योलिकोट के मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज! पढ़ें~ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने क्या कहा...संक्रामक रोग की आहट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें