Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: अंकिता हत्याकांड पर फैसला 30 को! पढ़ें बड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। उत्तराखंड में दो साल तक सुनवाई के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) में सोमवार 19 मई को सुनवाई पूरी हो गई है। अब फैसले का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS

अदालत 30 मई को मामले में फैसला सुना सकती है। इस बहुचर्चित हत्याकांड में अदालत के फैसले पर उत्तराखंड के साथ ही देश के लोगों की निगाहें टिकी हैं। .सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन के अधिवक्ता विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी ने बचाव पक्ष की बहस का जवाब दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी की पहल का हो रहा स्वागत*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

उन्होंने अदालत में जवाब देते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष ने इस मामले की बखूबी साबित किया है। उन्होंने तीनों हत्यारोपियों को कठोरतम सजा देने की मांग की।

अदालत ने दोनों पक्षों की बहस व दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए 30 मई की तिथि निर्धारित कर दी है।

न्याय की मांग को लेकर कोटद्वार में फिर प्रदर्शन सोमवार को अदालत में सुनवाई के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता संबंधित जनपदों की जेलों से अदालत में हाजिर हुए। बताते चलें कि 28 मार्च, 2023 से अंकिता हत्याकांड मामले की सुनवाई कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में शुरू हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कॉक्रोचों से हिला सिंहासन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का त्यागपत्र*! पढ़ें: क्या अब खत्म होगा आंदोलन...

करीब दो साल तक चले ट्रायल में अभियोजन पक्ष की ओर से विवेचक समेत 47 गवाह अदालत में परीक्षित कराए गए। अंकिता भंडारी की हत्या 18 सितंबर 2022 को हुई थी।

बताते चलें अंकिता वनंतरा रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थीं, जहां उनके साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ और बाद में उनकी हत्या कर दी गई।

अंकिता का शव 24 सितंबर 2022 को उत्तराखंड पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा बरामद किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें