Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: बैडमिंटन हॉल और मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण! पढ़ें भीमताल में कितने करोड़ से होगा निर्माण…देखें (वीडीओ)

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। भीमताल में बैडमिंटन हॉल और मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया। उन्होंने जनपद नैनीताल के भीमताल में बैडमिन्टन हॉल और मल्टी परपज हॉल के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

ADVERTISEMENTS

इन दोनों के निर्माण में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्माण की घोषणा की थी। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब यहां से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी निकलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*! पढ़ें ~ जनगणना से जुड़ी खास अपडेट...

देवभूमि को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के हमारे संकल्प का यह एक और पड़ाव है। रेखा आर्या ने कहा कि अब तक प्रदेश में हमारे पास 1300 करोड़ से ज्यादा की खेल अवस्थापना परिसंपत्तियां हो चुकी है और जगह-जगह स्टेडियम, मिनी स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल बनाने का कार्य लगातार जारी है।

खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित हो चुकी है और वह दिन दूर नहीं जब यहां के खिलाड़ी देव भूमि को ग्लोबल पहचान दिलाएंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नंदा सुनंदा मेले के चलते भीमताल, भवाली, नैनीताल के स्कूल/आंगनबाड़ी बंद*! पढ़ें क्या बोले डीएम नैनीताल...

इस अवसर पर सीडीओ नैनीताल अनामिका, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, भीमताल मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, उपाध्यक्ष डीके शर्मा, महामंत्री गोपाल कृष्ण भट्ट, कमलेश रावत, कमला आर्या, पंकज जोशी, प्रकाश कनौजिया, कुलदीप, जया बोहरा, श्रीमती अनीता, मीनाक्षी आर्या आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें