

नैनीताल । अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग नैनीताल केके जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों क्रम में कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज हल्द्वानी में पुस्तकालय के संरचनात्मक दृढ़ता और पुनरुद्धार का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
लाइब्रेरी के पुनरूद्धार हेतु जिला खनिज फाउण्डेसन से रुपये 150.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिसके अन्तर्गत पुराने पत्थर से निर्मित भवन के आंतरिक भाग में परिवर्तन कर भवन को दो मंजिला लाईब्रेरी के रूप में विकसित किया जायेगा।
बताया कि कार्य नवम्बर 2025 तक पूरा कर लिया जायेगा। लाईब्रेरी के निर्माण से जीजीआईसी की छात्राओं एवं लाईब्रेरी जाकर पढ़ने में रूचि रखने वाले छात्र-छात्राओं / प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं -युवतियों को इसका काफी अधिक लाभ मिलेगा। लाईब्रेरी में एक समय में करीब 106 से अधिक लोग अध्ययन कर सकेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री