Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

महिला समूह के उत्थान को सरकार चला रही विभिन्न योजनाएं! पढ़ें विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने किसे किया सम्मानित…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । सरस आजीविका मेला 2025 अंतर्गत शुक्रवार को देर सांय तक आयोजित सास्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

ADVERTISEMENTS

शुक्रवार को आयोजित सास्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ मोहन सिंह बिष्ट विधायक लालकुआं ने कहा कि महिला समूहों के उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे इस सरस आजीविका मेले में निश्चित रूप से हमारी महिला समूहों को आर्थिक लाभ मिल रहा है और उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु हमारी सरकार द्वारा अनेक योजनाए संचालित की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: *राधा और कृष्ण* एक दूसरे के पूरक हैं! पढ़ें~राधा कौन थी...

इस प्रकार के मेले में लगने वाली बाजार से एक हमारी विशुद्ध ऑर्गेनिक चीजों को अधिक बढ़ावा मिलेगा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कालाढूंगी नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा कतूरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में इन सभी के द्वारा कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद उठाया तथा लोक कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।

सास्कृतिक संध्या में हल्द्वानी के आंचल कला केंद्र कलाकारों के द्वारा फूलों की होली से प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मन मोहा। वही देहरादून से आए कलाकारों द्वारा नन्दराज यात्रा की एक शानदार प्रस्तुति सरस मेले में दी गई इस अवसर कलाकारों को विधायक व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरोवर नगरी दीपों की रोशनी से नहा रही*! पढ़ें~ नैनीताल अपडेट ...

इस अवसर पर ओखलकांडा विकासखंड के प्रशासक कमलेश कैड़ा व मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, परियोजना अधिकारी चन्दा फत्याल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, लोक कलाकार, दर्शक आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें