Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: कार में बैठकर बात करना युवक/युवती को पड़ा महंगा! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़ । यहां बच्चीनवाड़ गांव में सड़क किनारे खड़ी कार में 1 घंटे तक युवक और युवती को बात करना महंगा पड़ गया और पुलिस चौकी जाने की नौबत आई।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार बहुत देर तक कार में युवक-युवती के बैठे रहने पर आपत्ति जताते हुए सैकड़ो ग्रामीणों ने पुलिस बुलाकर दोनों को उनके हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

यही नहीं इसके बाद भारी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में जाकर हंगामा किया और कार्यवाही करने की मांग पर धरना प्रदर्शन किया। जन दबाव में पुलिस ने युवक का चालान कर दिया।

इसके बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई तथा उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह दोनों को हल्दूचौड़ चौकी ले आए, जहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया, इसके बाद युवक का चालान किया गया।

जबकि युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, इस मौके पर उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने बताया कि युवक रुद्रपुर में काम करता है, जबकि बहेड़ी का निवासी है, तथा युवती मूल रूप से अल्मोड़ा की निवासी है, और हल्दूचौड़ रिश्तेदारी में आई थी, दोनों की सिडकुल से मित्रता है, इसीलिए कार में बैठकर बात कर रहे थे कि तभी लोगों ने गलत समझकर हंगामा कर दिया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें