Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

पाण्डे नवाड़ में राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का संचालन प्रारंभ हो गया ! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी की पहल…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । मुख्यमंत्री द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड @25 के अंतर्गत जनपद नैनीताल में इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

इसी दिशा में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिले में नशामुक्ति केन्द्र खोले जाने की घोषणा की गई,इसी के अंतर्गत हल्द्वानी के पाण्डे नवाड़ में राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का संचालन प्रारंभ हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश...

सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने उक्त नशा मुक्ति केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परिसर के समीप संचालित राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र भवन की चहार दिवारी की पुताई,परिसर में तत्काल सफाई कराने के निर्देश एसीएमओ को दिए।इसके साथ ही परिसर के भीतर से गुजर रही सिंचाई नहर की मरम्मत हेतु सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने नशामुक्ति केंद्र में मरीजों को दी जा रही आवश्यक सुविधाओं की जानकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं इसका संचालन कर रही स्वेच्छिक संस्था सोसायटी फोर प्रमोशन ऑफ यूथ एंड मॉसेज के प्रतिनिधि से ली। इस दौरान उन्होंने परामर्शदाता,चिकित्सक कक्ष तथा अन्य कक्षो का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समाज में नशे की समस्या बढ़ रही है, उसके निवारण के लिए हल्द्वानी में यह संस्थान शुरु किया गया है, इसका उद्देश्य है कि नशे के प्रति जो लोग ज्यादा दिख रहे है, उन्हें हम समाज की मुख्य धारा मै लाये उसके लिए उनके इलाज की ब्यवस्था की गई है।

निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्वेता खर्कवाल, खण्ड विकास अधिकारी असगर तनवीर अपर सहायक अभियंता सिंचाई संजय कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें