Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज*पेपर लीक प्रकरण का मास्टर माइंड खालिद का फर्जीवाड़ा उजागर*! पढ़ें युवाओं से जुड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

देहरादून। सरकारी नौकरी पाने की चाह में पेपर लीक प्रकरण के मास्टर माइंड खालिद ने फर्जीवाड़े की सारी हदें पार कर दीं।

ADVERTISEMENTS Ad

सीबीआई जांच में खुलासा हुआ है कि खालिद ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की कुल 16 परीक्षाओं में गलत जानकारी देकर आवेदन किया था।

इन परीक्षाओं के लिए जारी विज्ञापनों में मांगी गई अर्हताएं खालिद के पास नहीं थीं, इसके बावजूद उसने हर परीक्षा में आवेदन किया।जांच में यह भी सामने आया है कि खालिद इन परीक्षाओं में से किसी को भी पास नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा की परीक्षा*! पढ़ें~ शुक्रवार को किस विषय की होगी परीक्षा...

सीबीआई का मानना है कि यदि वह किसी परीक्षा में सफल हो जाता, तो आगे फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश करता।

इस मामले में पहले ही 31 दिसंबर 2025 को यूकेएसएसएससी की ओर से रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

अब नए खुलासों के बाद खालिद के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज होने की संभावना है। सीबीआई इस पूरे मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

यूकेएसएसएससी की ओर से 21 सितंबर 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के दौरान पेपर लीक का मामला सामने आया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: "किच्छा में 35 लाख की अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार*! पढ़ें कहां से लाकर करते थे कारोबार...

जांच में पता चला कि हरिद्वार के बहादुरपुर जट स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज से परीक्षा के तीन प्रश्नपत्रों की तस्वीरें बाहर की गई थीं, जो बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गईं।

इस मामले में एसआईटी को असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन के पास प्रश्नपत्रों के फोटो भेजे जाने की जानकारी मिली थी।22 सितंबर को रायपुर थाने में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन, अभ्यर्थी खालिद, उसकी बहन साबिया और हिना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

फिलहाल सुमन, खालिद और साबिया जेल में हैं। इस प्रकरण में 22 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जबकि अब नए फर्जीवाड़े के खुलासे से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें