Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं प्रबंध कमेटी की बैठक पांच फरवरी को होगी जेल में! पढ़ें लालकुआं दुग्ध संघ के इतिहास में पहली बार होगी जेल में बैठक…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध संघ की बैठक संघ के इतिहास में पहली बार जेल परिसर में होने जा रही है जो नैनीताल दुग्ध संघ के इतिहास में पहली बार होगी। पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर नैनीताल दुग्ध संघ की बैठक पांच फरवरी को हल्द्वानी उप कारागार में होगी।

ADVERTISEMENTS

पॉक्सो के तहत और अन्य धाराओं में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा हल्द्वानी जेल में बंद है। दुग्ध आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके चलते विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट ने जेल में ही बैठक का आदेश दिया है। बैठक में वही लोग शामिल होंगे, जिनका नाम आदेश में उल्लिखित है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश...

इसके पहले मुकेश बोरा के वकील ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि दुग्ध संघों के सफल संचालन के लिए हर छह माह में बैठक जरूरी है। ऐसे में उन्होंने जेल से बाहर बैठक कराने का अनुरोध किया था। इसमें कुछ जगहों कादुग्ध आपूर्ति प्रभावित नहीं होने के चलते कोर्ट ने कारागार में ही बैठक कराने का दिया आदेशनाम भी दिया गया था।

इसके बाद कोर्ट ने पुलिस से आख्या मांगी। लालकुआं थाना से मिली रिपोर्ट में विचाराधीन बंदी मुकेश बोरा की सुरक्षा को खतरा होने की आशंका जताई गई। इसका संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने 27 जनवरी को बैठक का एजेंडा तय करने की अनुमति दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस की पहल...सड़क में कैसे रहें सुरक्षित ? पढ़ें खास जानकारी...

अब कोर्ट ने पांच फरवरी की सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक उप कारागार हल्द्वानी में बैठक कराने का आदेश जारी किया है। इसमें समिति के 11 सदस्य और सदस्य सचिव के अलावा लिपिक को शामिल होने की अनुमति है। बैठक का खर्च नैनीताल दुग्ध संघ उठाएगा।

जेल परिसर में होने वाली बैठक में प्रबंध कमेटी सदस्य और सामान्य प्रबंधक भी मौजूद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें