
रामनगर/हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में 26 मार्च बुधवार की प्रातः 10 बजे से खण्ड विकास अधिकारी कार्यालयरामनगर स्थित मैदान में उत्तराखण्ड सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जनसेवा थीम के अन्तर्गत बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।
उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्वावस्था पेंशन, विधवा एवं विकलांग,भरण पोषण, किसान पेंशन, तिलू रौतेली पेंशन, परित्यकता पेंशन की जानकारी के साथ ही फार्म भरवाए जायेंगे। पुलिस विभाग द्वारा विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
बाल विकास विभाग द्वारा नागरिकों की सुरक्षा, सेवा प्रदान किये जाने हेतु जानकारी दी जायेगी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑफलाईन विकलांग प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही औषधि वितरण किया जायेगा।
उन्होंने कहा इसके साथ ही विद्युत विभाग, पेयजल, शिक्षा विभाग, लोक निमार्ण विभाग,ग्राम्य विकास, जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद, पर्यटन, सेवायोजन, श्रम,उद्योग, आपूर्ति आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जानकारियो ंके साथ ही समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
उन्होने आमजनता से अपील की है शिविर में उपस्थित होकर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
वीर नारियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित! पढ़ें शौर्य दिवस अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम*! पढ़ें : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता में वन विभाग ने बांटे पांच सौ फलदार/छायादार पेड़*! पढ़ें : किस-किस ने किया प्रतिभाग…