Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

आवारा पशु अब नैनीताल जनपद में नहीं घूमते मिलेंगे! पढ़ें कहां हुआ इसके लिए डीएम वंदना का फरमान जारी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जनपद में गौशालाओं के निर्माण से आवारा व निराश्रित पशुओं से शीघ्र निजात मिलेगी। इसके लिए जिलाधिकारी वंदना ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

ADVERTISEMENTS

नगर निगम सभागार में जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता मंे शनिवार को जनपद में गठित जिला स्तरीय गौशाला समिति की समीक्षा में विकास खण्ड स्तर पर गौशाला निर्माण हेतु भूमि चयन के साथ ही गोवंश को बेहतर आश्रय देने एवं गौशालाओं के संचालन हेतु दिशा निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 डीसी जोशी ने बताया कि जनपद मे 4 गौशालाओं का निर्माण होना है तथा 2 गौशालायें अपग्रेड होनी है।

भवाली में 2.3 करोड की लागत से 250 पशुओं हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है, रामनगर में 1.46 करोड की लागत से 150 पशुओं हेतु भी भूमि चयन की प्रक्रिया हो चुकी है साथ ही मालधन आनन्दपुर में 5.67 करोड की लागत से 500 पशुओं हेतु भूमि चयन पूर्ण कर डीपीआर की कार्यवाही गतिमान है तथा गंगापुर कब्डवाल में लगभग 2000 पशुओं हेतु गौशाला के भूमि हस्तांतरण का कार्य भी प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जनगणना-2027 की महातैयारी: किराएदार जहां रह रहे वहीं होगी गिनती, आधार व वोटर आईडी देना अनिवार्य नहीं

उन्होने बताया कि हल्दूचौड गौशाला एवं बैलपडाव गौशालों का अपग्रेडेशन हेतु डीपीआर की प्रक्रिया भी अन्तिम चरण में है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्थानों पर गौशालाओं के भूमि का चयन कर लिया गया है, संचालन हेतु ब्लॉक स्तरीय समिति की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित करें ताकि धनराशि आवंटित की जा सके।

उन्होंने कहा गौशालाओं को संचालन हेतु लोगों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रमोट करें। उन्होंने कहा गौशालाओं हेतु उन क्षेत्रो की भूमि का चयन किया जाए जहां पर पशुओं हेतु चारा व पानी सरलता से उपलब्ध हो सके।

उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि गौशालाओं का संचालन करने वाली संस्था आदि को गौशालाओं के संचालन का अनुभव अवश्य हो। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गौशालाओं का रोस्टर के अनुसार नियमित चैकिंग करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी: इस महीने निकलेंगी समूह-ग की 2,200 से अधिक भर्तियां, यूकेएसएसएससी ने जारी किया पूरा कैलेंडर

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी विपिन चन्द्र पंत,केएन गोस्वामी,राहुल शाह,रेखा कोहली, अधिशासी अधिकारी पूजा आर्या,विजय बिष्ट, महेन्द्र कुमार, राहुल के सिंह,संजय के साथ ही नगर पालिका नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें