
हल्द्वानी। डीएम जिला नैनीताल वंदना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा डीपी नानक मिठाई के संस्थान का सैंपल लिया गया। बिगत दिवस ईजा बैणी महोत्सव में महिलाओं के रिफ्रेशमेंट के लिए दिए गए आलू- पुरी में शिकायत प्राप्त होने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह के नेतृत्व में डीपी नानक स्वीट्स संस्थान में पहुंची जहां टीम द्वारा बतीसा स्वीट्स और आलू सब्जी के नमूने लिए गए। जिनकी गुणवत्ता की जांच के लिए उन्हें रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य विभाग की लैब में भेजा जाएगा।
एक दिन पूर्व हल्द्वानी में हुए ईजा बैणी महोत्सव के दौरान महिलाओं को दिए गए रिफ्रेशमेंट में खराब खाने की शिकायत पाई गई जिसके बाद जिलाधिकारी ने इसके जांच के निर्देश दिए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित