Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली में 11 करोड़ की लागत से बन रही निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग काम्प्लेक्स का सचिव सीएम ने किया निरीक्षण! पढ़ें भवाली की अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। सचिव मुख्य मंत्री/आवास, वित्त विभाग डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डे ने शनिवार को निर्माण कार्य एवं लाभार्थी परक योजनाओं के तहत भवाली चौराहे के समीप निर्माणधीन पार्किंग और देवी मंदिर के समीप 11 करोड़ की लागत से बन रही निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी पार्किंग और शॉपिंग काम्प्लेक्स का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने चौराहे की पार्किंग निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन पार्किंग की पूरी जानकारी और पार्किंग का कार्य जल्द करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी 9 सितम्बर को हल्द्वानी में*! पढ़ें~ कितने कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा...

कहा कि पार्किंग स्थल में मुख्य रूप से शौचालय और फ़ूड की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। कहा कि पार्किंग बनने से नगर में जाम क़ी समस्या दूर होगी।बताया कि 15 फ़रवरी तक पार्किंग के पहले चरण का कार्य पूरा हो जाएगा।

इसके बाद सचिव पाण्डे ने देवी मंदिर के समीप मल्टी स्टोरी पार्किंग और काम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने संबधित अधिकारियों और ठेकेदार से पार्किंग की जानकारी ली।

कार्य की धीमी गति और पार्किंग के नक़्शे में कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्लान के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा पार्किंग निर्माण में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कॉमलेक्स में दुकानों के आवंटन के बारे जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस की पहल...सड़क में कैसे रहें सुरक्षित ? पढ़ें खास जानकारी...

इसके बाद उन्होंने श्यामखेत स्थित चाय बागान का निरीक्षण और प्रबंधक नवीन चंद्र पाण्डे से चाय की पैदावार, गुणवत्ता और निर्यात के बारे में जानकारी ली।अपने दौरे में पहुंचे सचिवने राजकीय उद्यान रामगढ़ में एप्पल मिशन के अंतर्गत होर्टी टूरिज्म उद्यान का निरीक्षण किया।

बताया कि एप्पलमिशन योजना के तहत कास्तकारों को 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही।उन्होंने अधिकारीयों से काश्तकारों को योजना के तहत समय पर धनराशि और पौध उपलब्ध कराने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें