Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम वंदना ने ली सड़क सुरक्षा की बैठक! पढ़ें डीएम ने क्या दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी वंदना नेे PMGSY विभाग के सड़कों पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क सुरक्षा की बैठक ली, पीएमजीएसवाई के तीनों डिवीजनों ज्योलीकोट, काठगोदाम एवं हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि जनपद की 49 सडके PMGSY के अंतर्गत हैं।

ADVERTISEMENTS

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिशासी अभियंता अपने क्षेत्र के अंतर्गत 4 दिसम्बर से 9 दिसम्बर 2023 तक under construction , और 11 दिसम्बर से 17 दिसम्बर 2023 तक under maintenance PMGSY, की सडकें जो अनुरक्षण में चल रही हैं क्षेत्र के अधिशासी अभियंता स्थलीय भ्रमण करेंगे तथा स्थलीय भ्रमण में कार्याें की गुणवत्ता, मजदूरों की संख्या, कार्यों की प्रगति, मेटेरियल की मात्रा का निरीक्षण करेंगे साथ ही निरीक्षण में सम्बन्धित ठेकेदार, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, बीडीसी मेंबर को भी सूचित कर संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कॉक्रोच ने लोकतंत्र में विश्वास को किया जगजाहिर*! पढ़ें : भारतीय राजनीति के पलटते पन्ने...

उन्होंने कहा कि As per Requirment (आवश्यकता के अनुसार) कमी पाये जाने, तथा सुपरविजन में लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित जेई के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा रोड निर्माण मंे गुणवत्ता में कोई कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी।

उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि निरीक्षण के दौरान जहां पर कमी है उस कमी को सम्बन्धित ठेकेदार से ठीक कराई जाए।*

उन्होंने कहा जिन सडकों का रखरखाव विभाग के पास है, उन सडकों पर गडडों की स्थिति, लैंड स्लाइड के प्वाइंट को चिन्हिकरण करें तथा दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, संकेतांक साइन बोर्ड लगाये जांए। जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

उन्होंने कहा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कलवट, काजवे जिन मार्गाें पर क्षतिग्रस्त है उनकी मरम्मत करना भी सुनिश्चित करें साथ ही जिन सडकों के किनारे झाडी कटान नही हुआ है उन स्थानों पर शीघ्र झाडी कटान किया जाए। उन्होंने सडकों पर कंस्ट्रक्शन सामग्री को तत्काल हटाने के भी निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी की पहल का हो रहा स्वागत*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

उन्होंने कहा 20 से 23 दिसम्बर के मध्य random verfication जनपद की सभी 49 सडकों का अधिकारियों द्वारा किया जायेगा।

विसंगति व कोताही होने पर सम्बन्धित अधिशासी अभियंता एवं जेई के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा जो सडकें लोनिवि को हैंडओवर हो गई हैं। उनका रोड सेफ्टी के अन्तर्गत क्रास चैकिंग करा लें।

एनएच की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता एनएच सुनील कुमार को निर्देश दिये कि रानीबाग जंक्शन तिराहे पर ट्रैफिक जाम की वजह से दुर्घटना होने की सम्भावन को देखते हुये तिराहे पर पैरापिट, चौडीकरण आदि कार्य किये जाने है शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।

उन्होंने धनगढी रामनगर ब्रिज हेतु शीघ्र टैंडर प्रक्रिया कर कार्य प्रारम्भ करनेे के निर्देश दिये।

बैठक में अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई मनोज कुमार, हेम उपाध्याय, एनएच सुनील कुमार के साथ ही विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें