Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड रेसलिंग एंटरटेनमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कुश्ती का रेखा आर्या ने किया उद्घाटन! पढ़ें हल्द्वानी समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । नैनीताल जनपद के प्रवास पर पहुंची प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने उत्तराखंड रेसलिंग एंटरटेनमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कुश्ती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।यहां एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने इस दौरान खिलाडियों का हौसला बढ़ाया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कुश्ती एक ऐसा खेल है जिससे जहां एक और शरीर मजबूत होता है तो वहीं किसी भी खेल को खेलने से टीम भावना भी विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि आज हमारे खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश का नाम रौशन करने का कार्य कर रहे हैं। जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशों में खिलाडियों को बेहतर उच्चस्तरीय सुविधाओं से लाभान्वित कर रही है।

राज्य सरकार खेल और खिलाडियों के लिए निरंतर प्रयासरत ताकि उनकी खेल कौशल में वृद्धि हो।कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाडियों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस की पहल...सड़क में कैसे रहें सुरक्षित ? पढ़ें खास जानकारी...

इन योजनाओं का लाभ सभी खिलाड़ी प्राप्त कर रहे हैं।राज्य में 38 वें राष्ट्रीय खेलो का आयोजन होने जा रहा है जो कि राज्य के लिए गौरव की बात है।कहा कि राष्ट्रीय खेलो की लगभग समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर, निवर्तमान मेयर डा जोगिंदर सिंह रौतेला , रेनू अधिकारी सहित खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें