Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को मिले गुणवत्ता युक्त भोजन! पढ़ें डीएम वंदना ने और क्या कुछ दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को गुणवत्ता विहीन भोजन परोसे जाने की शिकायत पर डीएम वंदना ने धरातलीय निरीक्षण किया और भोजन को खुद खाकर चैक किया।

ADVERTISEMENTS

एमबीपीजी कालेज में बने निर्वाचन कार्यालय में कार्मिकों हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया तथा खाने की गुणवत्ता को लेकर लगातार आ रही शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिये निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट*! पढ़ें: ताजा मौसम विज्ञान

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों को मैन्यू के अनुसार भोजन दिया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को प्रतिदिन मानिटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मैस में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। धूल मिट्टी से बचाव हेतु पानी का छिड़काव किया जाए, उन्होनें प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्वाचन कार्य में लगे सैकडों कर्मचारियों के लिए बेहतर गुणवत्ता खाना हो।

इसके लिए अधिकारियो का रोस्टर तय करते हुए प्रतिदिन सक्षम प्रशासनिक अधिकारी स्वयं कार्मिकों के साथ भोजन करें ताकि भोजन की गुणवत्ता की नियमित मानिटरिंग हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मौसम विज्ञान क्या कह रहा है*! देखें ~ मौसम विभाग की अपडेट...

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने एमबीपीजी कालेज के कक्ष संख्या-26 (इग्नू स्टेडी सेंटर) मे मीडिया सेंटर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मीडिया सेंटर में मीडिया कार्मिंको हेतु एलईडी टीवी, वाईफाई, कम्प्यूटर आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित की जांए ताकि मीडिया कर्मी सूचनाओं को त्वरित रूप से आदान-प्रदान कर सकें।

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी मीडिया/ नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान, सहायक रिटर्निंग आफिसर पारितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमारआदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें