
हल्द्वानी। समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग शहरी क्षेत्र के लिए विभाग की पेंशन योजना में पेंशन की संस्तुति सम्बन्धित नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर पंचायत केे अधिशासी अधिकारी तथा निगर निगम के द्वारा जारी पेंशन प्रमाण पत्र सहायक नगर आयुक्त की संस्तुति के उपरान्त ही पेंशन ऑनलाईन किये जाते थे।
जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि शासनादेशों के क्रम में समाज कल्याण द्वारा वृद्वावस्था,दिव्यांग, बौना पेंशन के साथ ही महिला कल्याण द्वारा निराश्रित, विधवा, परित्यागता पेंशन के साथ ही समस्त प्रकार की पेंशन शहरी क्षेत्रों से सम्बन्धित नगर पालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत के सम्बन्धित क्षेत्र के पार्षद की संस्तुति के आधार पर ऑनलाइन किये जाते थे।
वर्तमान में निर्वाचित पार्षदों का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरान्त जारी होने वाले पेंशन के पात्र व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग के द्वारा पेंशन योजनाओं की संस्तुति हेतु नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त को पात्र व्यक्तियों के पेंशन संस्तुति हेतु निर्देशित किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री