



लालकुआं /हल्द्वानी। यहां मानसून की दस्तक ने पहली बरसात में ही पूरे क्षेत्र में अपना रौद्र रूप दिखा दिया है । लालकुआं में बंगाली कालोनी में वन निगम से पानी का नाला आ गया है जिसे रोकने के सारे आदेश धूल फांक रहे हैं। लालकुआं के अलावा शहीद स्मारक में पानी भर जाने से लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। बिंदुखत्ता में भी जल भराव की खबरें आ रही हैं।
दूसरी ओर हल्द्वानी में गत रात्रि से हो रही मूसलाधार बरसात ने शहर के विभिन्न इलाकों में जल भराव कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट टीम सहित मौके पर मौजूद हैं।
जल भराव निकासी के लिए जगह-जगह जेसीबी लगाकर भारी बरसात में प्रशासन की टीम जुटी हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने रकसिया नाला, कलसियानाला, हाइडल गेट, एसबीआई चौराहा, देवखड़ी नाला सहित कई इलाकों का निरीक्षण कर मौके पर जेसीबी लगाकर जल भराव से निकासी की मॉनिटरिंग की।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार सुबह से ही लगातार हुई मूसलाधार बरसात की वजह से शहर में कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति और कई स्थानों पर नहरो के ओवरफ्लो होने पर परेशानी शुरू हुई।
जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए भारी बरसात में सरकारी मशीनरी के साथ सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई टीम सहित स्थलीय निरीक्षण को निकले। उन्होंने काठगोदाम क्षेत्र में रकसिया नाला, कलसिया नाला, हाइडल गेट, देवखड़ी नाला, एसबीआई चौराहा, सहित जल भराव वाले इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। और कई स्थानों पर मौके पर जेसीबी लगाकर जल निकासी की मॉनिटरिंग की और अधिकारियों को मौके पर डटे रहने के निर्देश दिए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित