

लालकुआं। उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर बिन्दुखत्ता के संजय नगर तृतीय निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। हाईस्कूल में फेल हुई छात्रा काफ़ी निराश हुई। अपनी गहरी निराशा के चलते छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई। उसने बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान आज छात्रा की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई छात्रा ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। आनन फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी देते हुए मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि संजय नगर तृतीय बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या पुत्री जगदीश आर्य(16) जोकि जीआईसी बिंदुखेड़ा मैं हाई स्कूल की छात्रा थी। 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया। रिजल्ट में वह फेल हो गई। इस कारण उसने बुधवार की शाम करीब छह बजे विषैला पदार्थ निगल लिया।छात्रा की तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की दोपहर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री