Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

मतदाता सूची में अपना नाम जोडना चाहें या किसी प्रविष्टि को संशोधित करना हो, किसी व्यक्ति के नाम के बारे में आपत्ति करना हो, तो वह इस सम्बन्ध में अपना दावा या आपत्ति प्रारूप में भरकर सम्बन्धित निकाय कार्यालय से निशुल्क प्राप्त कर आवेदन कर सकता है! पढ़ें निकाय चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल
आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदाता सूची जनपद के समस्त निकाय कार्यालयों में उपलब्ध है। आम जनता किसी भी कार्य दिवस में निकाय कार्यालय में मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकती है।

ADVERTISEMENTS

जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया है कि नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 मतदाता सूची जनपद के समस्त निकाय कार्यालयों में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कॉक्रोच ने लोकतंत्र में विश्वास को किया जगजाहिर*! पढ़ें : भारतीय राजनीति के पलटते पन्ने...

जिसका निरीक्षण किसी भी कार्य दिवस में सम्बन्धित निकाय कार्यालयों में जाकर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति निर्वाचक नामावली, मतदाता सूची में अपना ना जोडना चाहे या किसी प्रविष्टि को संशोधित करना चाहे या किसी व्यक्ति के नाम के बारे में आपत्ति करना चाहे, वह इस सम्बन्ध में अपना दावा या आपत्ति प्रारूप में भरकर सम्बन्धित निकाय कार्यालय से निशुल्क प्राप्त कर आवेदन कर सकता है।


उन्होंने बताया कि प्रपत्र-1क, (नाम सम्मिलित किये जाने के लिए दावा/ आवेदन,) प्रपत्र-1ख, (किसी ब्यौरे में दिये गये प्रविष्टि पर आपत्ति,) प्रपत्र-1ग, (नाम सम्मिलित किये जाने पर आपत्ति) तथा प्रपत्र-1घ, (नाम रखने पर आपत्ति) के प्रपत्र भरकर सम्बन्धित निकाय कार्यालयों में अपनी आपत्ति का निस्तारण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध समिति में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया तो कनेक्शन ही काट दिया*! पढ़ें : क्या बोले विधायक...

जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें