Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज*हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी*! पढ़ें ~ विकासखंड भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ब्लॉक सभागार भीमताल में बाल विकास परियोजना के तत्वाधान में नौवाँ राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह आयोजित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पोषण माह के समारोह की अध्यक्षता भीमताल के ब्लाक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट के द्वारा की गई। साथ ही खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राष्ट्रीय सरस मेला तैयारी कमेटी को लेकर अहम बैठक*! पढ़ें~ कब से कब तक रहेगा आयोजन...vdo

ग्राम प्रधान हरी नगर जंगलिया गांव , बड़ेत , ओखलढुंगा ,सूर्य गांव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता महेश भंडारी की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत व्यंजन प्रतियोगिता में क्षेत्रवार प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अतिथियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

समस्त व्यंजन स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले अनाजों मड़वा सत्तू चना मक्का सोयाबीन काला भट्ट से तैयार किए गए थे। जिससे सभी को पौष्टिकता स्वाद व गुणवत्ता का लाभ मिल सके। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से श्रीमती महक द्वारा आधारशिला की संपूर्ण जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भूकंप की आहट*! पढ़ें कहां कहां महसूस हुआ...

आधारशिला के अंतर्गत अलग-अलग आयु वर्ग 3से 6 वर्ष के बच्चों की आंगनबाड़ी केंद्र में प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना भीमताल की समस्त सुपरवाइजर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थी वर्ग की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयुक्त सफल संचालन सुश्री कविता एवं श्रीमती बबली हुसैन द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें