Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *कैरियर काउन्सिलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया*! पढ़ें~कालाढूंगी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी में एक दिवसीय कैरियर काउन्सिलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की 87 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल एवं एनसीएस पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों के बारे में भी छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के बी.एल.ए.-1 के साथ की समीक्षा*! (Special Intensive Revision) को लेकर पढ़ें~ नई अपडेट...

कार्यक्रम में छात्राओं को क्लैट, नीट, जेईई, अग्निवीर, एनडीए, होटल मैनेजमेंट, पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, सीयूईटी तथा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं अवसरों के संबंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या हीरा मर्ताेलिया, आईटीआई फोरमैन गौरव तथा नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी के अन्वेषक कम संगणक खजान पाठक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें