Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक*! पढ़ें~ कितने प्रस्तावों पर हुआ मंथन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन कार्यालय में बुधवार को अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTS

बैठक में दुग्ध संघ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बोर्ड के समक्ष 34 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित किया गया।

आगामी 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों तथा प्रस्ताव निबंधक को भेजे जाने संबंधी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की शुरुआत स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ हुई।

अध्यक्ष, संचालक मंडल के सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि विषम परिस्थितियों में दुग्ध संघ शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज*योगी आदित्यनाथ को लेकर होने लगी चर्चा*! पढ़ें~ विविध सामयिकी...

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके नाम से नवनिर्मित दुग्ध समिति भवन का निर्माण कराए जाने पर सहमति बनी ।

बोर्ड बैठक में आगामी सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही दुग्ध संघ के संचालन, कार्यप्रणाली और आगामी कार्ययोजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रस्ताव रखे गए।

34 प्रस्तावों पर बोर्ड सदस्यों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया, जिसके बाद कई प्रस्तावों को पारित किया गया। पारित प्रस्तावों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित स्तर पर भेजने पर भी सहमति बनी।

बैठक में दुग्ध संघ द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में दो करोड़ 52 लाख रुपये से बढ़कर दो करोड़ 75 लाख रुपये की दुग्ध लाभ राशि संस्था से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पूर्व भुगतान किए जाने संबंधी प्रस्ताव को निबंधक के पास भेजने पर सहमति बनी।

वहीं कर्मचारीगण को 17 प्रतिशत बोनस/एक्स-ग्रेशिया देने का प्रस्ताव भी निबंधक को भेजे जाने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बूढ़े का दिमाग सनका कर दी दराती से महिला की हत्या*! पढ़ें कहां हुई हत्या...

कामगार सहित दुग्ध संघ के करीब 440 श्रमिकों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।अध्यक्ष मुकेश बोरा ने स्पष्ट किया कि विपणन एवं परिवहनकर्ताओं पर बकाया राशि की वसूली को लेकर सख्ती बरती जाएगी।

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा नहीं करने वाले संबंधित परिवहनकर्ताओं को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बकाया धनराशि की वसूली के लिए संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, प्रभारी सुरेश चंद्र, स्टोर प्रभारी खलील अहमद समेत दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें