Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *जन संवाद में ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने सुनी समस्या*! पढ़ें~ क्या दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। यहां ब्लॉक सभागार में’बुधवार जनसंवाद’ के तहत गूंजी ग्रामीणों की समस्याएं, जिनमें कई समस्याओं का ब्लॉक प्रमुख ने किया निस्तारण कुछ के लिए दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश।

ADVERTISEMENTS

प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए भीमताल ब्लॉक कार्यालय सभागार में नियमित ‘बुधवार जनसंवाद दिवस’ का आयोजन किया गया।

ब्लॉक प्रमुख डॉ० हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिसके बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सहकारिता/सहकारी बैंकों की उच्च स्तरीय बैठक*! पढ़ें~ vip अपडेट...

डायरिया-पीलिया प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की मांगजनसंवाद के दौरान ब्लॉक प्रमुख डॉ० हरीश सिंह बिष्ट ने ज्योलिकोट एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में फैले डायरिया और पीलिया के प्रकोप को बेहद गंभीरता से लिया।

उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विशेष आर्थिक सहायता की मांग की है।

डॉ० बिष्ट ने पत्र में कहा कि इस बीमारी के चलते क्षेत्र के लोगों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। इलाज के भारी खर्च के कारण कई ग्रामीणों को अपने मवेशी तक बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा है। जो उनका आय का मुख्य साधन था।

संवाद कार्यक्रम में अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए ग्रामीण मार्गों और मुख्य सड़कों की तुरंत मरम्मत कराने की पुरजोर मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने राशन कार्ड, कृषि और उद्यान विभाग से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता। यहां खु रिया खत्ता देवी मंदिर के पास हो रहा भू कटाव पानी के डायवर्जन के बाद रुक गया है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉ० हरीश सिंह बिष्ट ने कहा, “नियमित जनसंवाद के आयोजन से जनता और प्रशासन के बीच का फासला कम होता है।

हमारा प्रयास है कि ग्रामीणों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

इस महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, ग्राम प्रधान लक्ष्मण गंगोला, बीडीओ हर्षित गर्ग, अमित नारायण, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, विपिन सिंह, बीडीसी मोहित कुमार, अंकित आर्य, अजय जंतवाल, धर्मेंद्र शर्मा, दुर्गा दत्त, गोविंद राणा, महेश भंडारी, प्रेम कुल्याल, नवीन कवीरा और कुंदन जीना सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें