Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *जिला प्रशासन ने मारा स्कूल में छापा*! पढ़ें~ कितने अध्यापक/बच्चे गायब मिले…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कुमाऊँ आयुक्त द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे एवं जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) पुष्कर लाल टम्टा ने संयुक्त रूप से सीबीएसई से मान्यता प्राप्त श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS

इस दौरान विद्यालय में संचालित विभिन्न प्रक्रियाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की गई।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नियमों, विद्यालय के विभिन्न अभिलेखों तथा प्रवेश के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं की गहनता से जांच-पड़ताल की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *वन देवी मंदिर खुरियाखत्ता सहित कई घर नदी की जद में*! जबरदस्त भू कटाव से हड़कंप! प्रशासन से अविलंब पोकलैंड मशीन भेजकर पानी डायवर्ट करने की मांग

अधिकारियों द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार जोशी से प्रवेश प्रक्रिया, विद्यालय प्रबंधन, विद्यार्थियों से लिए जाने वाले शुल्क एवं विद्यालय द्वारा किए जा रहे विभिन्न व्ययों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 77 कार्मिकों के सापेक्ष 68 कार्मिक उपस्थित पाए गए, जबकि 09 कार्मिक अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार विद्यालय में पंजीकृत कुल 1,251 विद्यार्थियों में से 793 विद्यार्थी उपस्थित तथा 458 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आए विभिन्न बिंदुओं एवं पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूर्ण होने के उपरांत विस्तृत जांच आख्या समयबद्ध रूप से कुमाऊँ आयुक्त को प्रेषित की जाएगी।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें