
लालकुआं। यहां से कुछ दूर नेशनल हाईवे हल्दूचौड़ गायत्री शक्तिपीठ के निकट एक डंपर की चपेट में आकर दोपहिया वाहन सवार बाप बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें बेटी की मौत हो गई है और पिता की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार हादसा इतना दर्दनाक था कि लड़की की मौके पर मौत हो गई , बताया जाता है कि उक्त बाप बेटी किच्छा के रहने वाले हैं ।
फिलहाल विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो सकी है । घटना के बाद भीड़ लग गई है।
गायत्री शक्तिपीठ के निकट स्थानीय क्षेत्र वासियों ने बताया कि पिता हुआ पुत्री दुपहिया वाहन से हल्द्वानी से किच्छा की ओर जा रहे थे कि पीछे से आ रहे तेज गति डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है हालांकि अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है । इधर बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है । घायल और मृतक को अस्पताल भेज दिया गया है। लोगों का कहना है इस मार्ग में लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
रफ्तार ने छीनी जिंदगी: स्कूटी सवार बिंदुखत्ता निवासी मनोज कर्नाटक की दर्दनाक मौत, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
बिंदुखत्ता में नशे के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, बोलीं—अब नहीं चलेगा नशे का कारोबार!
बिंदुखत्ता में नशे के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, बोलीं—अब नहीं चलेगा नशे का कारोबार!