Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *दस हजार रुपए रिश्वत लेते महिला एएसआइ गिरफ्तार*! पढ़ें~ कितने रुपये के लिए हुई गिरफ्तार…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग की लगातार छापेमारी से कई भ्रष्टाचारी पकड़े जा चुके हैं। इसी क्रम में हरिद्वार के रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआइ) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोप है कि वह शिकायतकर्ता से दूसरे पक्ष के साथ लेनदेन के विवाद में समझौता कराकर मामला निपटाने के एवज में रिश्वत मांग रही थी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सतर्कता विभाग ने जाल बिछाया और शनिवार, 10 अक्टूबर को आरोपित एएसआइ को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और कई ट्रेनें प्रभावित; उत्तराखंड से दिल्ली सफर पर असर

टोल फ्री नंबर पर पहुंची शिकायत, जांच में सही मिले आरोप। सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत प्राप्त हुई थी कि रानीपुर थाने में तैनात एएसआइ सोनिया शिकायतकर्ता से उसके पक्ष में मामला निपटाने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता विभाग ने इसकी जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून ने ट्रैप टीम गठित करने के निर्देश दिए।

रिश्वत लेते ही सतर्कता टीम ने दबोच लिया। और इस आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में रामलीला के दौरान बवाल: उपद्रवियों ने बोला धावा, मंच पर की भारी पत्थरबाजी; कई दर्शक और कलाकार घायल!

इसके बाद सतर्कता टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शनिवार को एएसआइ सोनिया को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि यह रकम दूसरे पक्ष के साथ चल रहे लेनदेन के विवाद में समझौता कराने और मामला निपटाने के नाम पर मांगी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें