Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *श्रम विभाग का किट लेने को उमड़ रही भीड़*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। श्रम विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में पंजीकृत मजदूरों को दूसरे दिन भी किट वितरण किया गया। यहां घोड़ानाला, तिवारीनगर सहित कई जगहों पर सुबह से ही मजदूरों की भीड़ लगी रही।

ADVERTISEMENTS

तिवारीनगर में चिलचिलाती धूप में महिलाएं खड़ी देखी गई। कुछ लोगों का आरोप है कि सूरत देखकर वितरण में नियमों की अनदेखी की जा रही। जो लोग सुबह से कतार में खड़े हैं उनको दूसरे दिन भी खाली हाथ जाना पड़ा वहीं थोड़ी देर पहले पहुंचे लोग सामान लेकर चले गए। इस बात को लेकर नाराजगी देखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकथात महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले CM बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाना हमारी प्राथमिकता...

कई बार महिलाओं द्वारा हंगामा भी किया गया। वितरण करने में लगे लोगों ने बताया जिसका भी कार्ड है उसे किट वितरित किया जाएगा लोग शांति बनाए रखें। श्रम विभाग द्वारा हर साल मजदूरों को कैम्प लगाकर सामान वितरित किया जाता है। इसी क्रम में यहां कैंप लगे हुए हैं जिसमें लोगों को किट वितरण हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें