
देहरादून। भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति, संयोजक गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में आगामी 23 से 26 अगस्त तक देहरादून में रहेगी।
इस दौरान समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
निजी सचिव, भारतीय प्रेस परिषद अशोक कुमार नवरत्न द्वारा महानिदेशक, सूचना को प्रेषित पत्र के माध्यम से बताया गया है कि उपसमिति 23 अगस्त को शाम 7 बजे बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में समाचार पत्रों के प्रकाशकों के साथ मुलाकात एवं संवाद करेंगे।उन्होंने बताया उपसमिति की 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे बीजापुर गेस्ट हाउस में प्रकाशकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में प्रकाशकों से उनकी समस्याओं, चुनौतियों एवं विज्ञापन से संबंधित विषयों की जानकारी लेकर उनके समाधान के संबंध में चर्चा की जाएगी। सभी संबंधित समाचार पत्रों के प्रकाशकों से बैठक में उपस्थित होकर अपने विषय रखने का अनुरोध किया गया है।
उन्होंने बताया भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति का उद्देश्य समाचार पत्रों एवं प्रकाशकों से जुड़े विज्ञापन संबंधी विषयों तथा उनकी समस्याओं को समझना और संबंधित पक्षों के साथ संवाद के माध्यम से आवश्यक सुझाव एवं समाधान की दिशा में कार्य करना है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *दो आरोपी जिला बदर तो दो के नोटिस रद्द*! पढ़ें ~ नैनीताल अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर लगेगा शिविर*! पढ़ें~ नैनीताल जनपद अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *ल्वेशाल में सीएम उधमसाला योजना चौपाल आयोजित*! पढ़ें~ नैनीताल जनपद अपडेट…