

लालकुआं। पहली बार लालकुआं नगर पंचायत सभागार में रोजगार मेला आयोजित किया और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने सीधे जनता से संवाद स्थापित किया और स्वरोजगार में आ रही दिक्कतों को सुना। इसके लिये लोगों ने नगर पंचायत की पहल का स्वागत किया।
जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने कहा उत्तराखंड सरकार स्वरोजगार के लिए अनुदान दे रही है और सभी बैंकर्स से अनुरोध किया गया है कि वह इस अभियान में सहयोग करें।
उपस्थित लोगों ने विभिन्न विचार रखे~विभिन्न दस्तावेज मांगे जाते हैं। लाभार्थियों का कहना था कि आईटीआर उपलब्ध नहीं होने पर राशन कार्ड निरस्त किए जाने की समस्या सामने आ रही है।
उनके अनुसार, ऋण आवेदन प्रक्रिया के दौरान अब तक करीब 150 परिवारों के राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं।लाभार्थियों ने यह भी बताया कि कई मामलों में ऋण की पूरी राशि चुकाने के बावजूद योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का भुगतान नहीं हुआ है।
उन्होंने संबंधित विभाग और बैंक से लंबित सब्सिडी का भुगतान कराने तथा ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की।लाभार्थियों ने स्वरोजगार योजनाओं के वास्तविक लाभ को लेकर भी सवाल उठाए।
उनका कहना था कि योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है। आरोप लगाया कि कई बार योजनाओं का लाभ पूंजीपतियों और बड़े उद्योगों को अधिक मिल जाता है, जबकि छोटे स्तर पर स्वरोजगार शुरू करने वाले जरूरतमंद लोग बैंक की जटिल प्रक्रिया और दस्तावेजी औपचारिकताओं के कारण योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं।
उन्होंने योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की मांग की।लाभार्थियों ने बैंक की ओर से मांगे जाने वाले दस्तावेजों और अन्य औपचारिकताओं को जरूरतमंद परिवारों के लिए परेशानी का कारण बताते हुए ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने, राशन कार्ड संबंधी समस्या का समाधान कराने और लंबित सब्सिडी का शीघ्र भुगतान कराने की मांग उठाई।
नगर पंचायत के चेयरमैन (पूर्व सैनिक ) सुरेंद्र सिंह लोटनी ने लाभार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों के समक्ष मामला रखने तथा समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में ब्लॉक हल्द्वानी की सीमा बिष्ट, कमल किशोर, नगर पंचायत ईओ ईश्वर सिंह रावत, सभासद धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, पूर्व सभासद हेमंत पांडे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
लालकुआं नगर पंचायत सभागार में आयोजित स्वरोजगार योजनाओं की जटिल प्रक्रिया पर लाभार्थियों ने सवाल रखे, ऋण प्रक्रिया सरल बनाने, राशन कार्ड की समस्या दूर करने और लंबित सब्सिडी दिलाने की मांग भी रखी।
नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को स्वरोजगार योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की।
जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में नगरवासियों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, ऋण सुविधा, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने ऋण आवेदन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा ऋण आवेदन के दौरान पिछले तीन वर्षों की आईटीआर (ITR) फाइल समेत विभिन्न दस्तावेज मांगे जाते हैं। लाभार्थियों का कहना था कि आईटीआर उपलब्ध नहीं होने पर उनको सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। लोगों ने कहा राशन कार्ड बनवाने के लिए कैंप लगना चाहिए। कुछ पात्र लोगों के राशन कार्ड भी रद्द हो गए थे जो आज तक नहीं बने हैं। इस दौरान ईओ ईश्वर सिंह रावत ने कहा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के प्रयासों से नगर पंचायत के लोगों की दिलाया जाएगा इसके लिये पंचायत ने पहली बार इस तरह की पहल की है जिसके दूरगामी सार्थक परिणाम सामने आने की उम्मीद को पर लगे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *महिला की गर्दन चटकाने वाला आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार*! पढ़ें~ मृतक महिला के पति ने क्या लगाया आरोप…
ब्रेकिंग न्यूज: *रामगढ़ में बुधवार को लगेगा बहु उद्देश्यीय शिविर*! पढ़ें~ किसने दी जानकारी…
ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर रक्तदान किया*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…