Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चला वृक्षारोपण अभियान! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्वजों की दूर दृष्टी सोच है हरेला।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने कहा चौड़ी पत्ती व फलदार वृक्षों का रोपण व संरक्षण संकल्प होना चाहिए । पर्यावरण व वनग्नि को बचाने के लिए अधिक मात्रा में चौड़ी पत्ती प्रजाति व फलदार वृक्षों को लगाना अत्यंत आवश्यक है ।

पर्यावरण के लिए सभी को चिन्ता करने की आवश्यकता भीमताल उत्तराखण्ड की संस्कृति व पर्यावरण को समर्पित लोक पर्व हरेला। इस अवसर पर भीमताल ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने भीमताल ब्लॉक मनोरा रेंज के बल्दियाखान में फलदार चौड़ी पत्ती के पौधों का वन विभाग अधिकारियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया व इनके संरक्षण का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...

सभी से पेड़ो के संरक्षण की अपील की इस संदेश के साथ स्थानीय महिलाओं द्वारा हरेला पूजन भी किया। प्रमुख ने कहा पर्यावरण संरक्षण की कल्पना तभी साकार है जब हम सभी अधिक मात्रा में पेड़ो को लगाने के साथ उनका संरक्षण करे प्रमुख ने चौड़ी पत्ती के वृक्षों को लगाने की सभी से अपील की ।

जिस संदर्भ में उन्होंने विगत दिवस मुख्यमंत्री व पर्यावरण मंत्री को पत्र भी लिखा है चौड़ी पत्ती के वृक्षों को लगाने से एक ओर आग की घटनाओं में कमी आएगी व फलदार वृक्षों को लगाने से जंगली जानवर आबादी की ओर नहीं बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo

प्रमुख ने वन विभाग के अधिकारियों को भी चौड़ी पत्ती के वृक्षों को लगवाने को कहा इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, प्रधान जानकी चनियाल ,मुख्य वन सरक्षक टी आर बिजूलाल ,डी एफ ओ नैनीताल डाo चंद्र शेखर जोशी ,एस डी ओ राजकुमार , साक्षी रावत ,वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा , क्षेo पo सदस्य श्रीमती मीनू पांडे ,मनोज चनियाल, राजेंद्र कोटलिया, ब्लॉक कमांडर धीरेंद्र जीना,वन दरोगा राजेंद्र कठायत, डी के तिवारी जन प्रतिनिधि ग्रामीण वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें