Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

मंगल पड़ाव से रोडवेज तक सड़क से हटेगा अतिक्रमण! पढ़ें… किस मंदिर को किया जाएगा विधि पूर्वक दूसरी जगह पुनर्स्थापित…हल्द्वानी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । आज कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने ़ मंगलपडाव से रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौडीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों के साथ बैठक की।

ADVERTISEMENTS

जिलाधिकारी ने कहा कि सडक चौडीकरण में जिला प्रशासन ने लोगों के हितों को ध्यान में रखा है। जो व्यापारी पूर्णतः प्रभावित हो रहे है उनके लिए तात्कालिक तौर पर अस्थाई शेड की व्यवस्था की जाएगी। शासन से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का प्रस्ताव भी स्वीकृत हेतु भेजा गया है, जिसमें उनकी स्थाई व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा

उन्होने कहा सडक चौडीकरण हो जाने से आम लोगों के साथ ही एम्बुलैंस, स्कूली बच्चे आदि जिन्हें जाम के कारण अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड रहा है उससे राहत मिलेगी, साथ ही उक्त बॉटलेनेक का सुधारीकरण सड़क सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है । उन्होने कहा सडक के आसपास चिकित्सालय, व्यवसायिक संस्थान आदि के होने से आने वाले ट्रैफिक का 60 प्रतिशत आंतरिक यातायात है ।

उन्होंने कहा कि सडक की चौडाई 12 मीटर रहेगी जिसमें ड्रेनेज सिस्टम हेतु नालियों का निर्माण भी किया जायेगा तथा सडक चौडीकरण हो जाने से भविष्य में हल्द्वानी शहर वासियों एवं पर्यटकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सडक चौडीकरण से प्रभावित हो रहे कुल लोगों में से लगभग 22 से 25 लोग इससे पूर्ण रूप से प्रभावित होगे उनके लिए प्रशासन द्वारा अस्थाई तौर पर वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी। जिन स्थानों का विकल्प दिया गया है उसमें से जिसमें भी व्यापारी सहमत होंगे वहां अस्थाई शेड का निर्माण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जनता के बुनियादी मुद्दे गायब*! राज्य में *अंकिता के बाद जैनी प्रकरण* सामने आया! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

उन्होेने कहा आस्था के केन्द्र कालूसिद्व मन्दिर को पूर्ण रूप से विधि-विधान के साथ शिफ्ट किया जायेगा। इसके लिए धर्मगुरूओं के दिशा निर्देशन में मन्दिर शिफ्टिंग के साथ ही पीपल के पेड़ को रिलोकैट/ट्रांसप्लांट का कार्य किया जायेगा।

उन्होने कहा सडक चौडीकरण से हल्द्वानी शहर को आंतरिक ट्रैफिक में दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी के साथ ही विपिन गुप्ता, योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, दया किशन उपाध्याय, संदीप सक्सेना सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें