Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई गई! पढ़ें कहां कहां हुए कार्यक्रम…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जनपद में समस्त तहसील, विकास खण्डों के साथ ही शासकीय कार्यालयों में मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।*

ADVERTISEMENTS

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इन्टर कालेज हल्द्वानी में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को लोकतन्त्र मंे सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के साथ ही दिव्यांगों को शाल ओड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मंे विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कालाढूगी मार्ग पर छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। आयोजित कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता के साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता, गीत एवं नाटक के माध्यम से लोगों को मतदाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*! पढ़ें ~ जनगणना से जुड़ी खास अपडेट...

मतदाता दिवस के अवसर पर दिव्यांग मतदाता रोहित कुमार गिरधर, एवं युवा मतदाता कार्तिक कुमार को सम्मानित किया।

इसके साथ ही स्वीट टीम के समन्वयक डॉ सुरेश भट्ट एवं मोनिका चौधरी, डा0 धर्मेंद्र पनेरू, को मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में एवं बीएलओ विनोद भट्ट, शाहीन अख्तर, सुपरवाइजर हरि सिंह बिष्ट, विजय कुमार, चंपत कश्यप को सम्मानित किया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने अपने संबोधन में सभी से आग्रह किया कि हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए मतदान भविष्य का विधाता होता है।

उन्हांेंने कहा कि लोकतंत्र में सबकी भागेदारी तभी हो सकती है जब सभी मतदान में भागेदारी करें। उन्होंने कहा कि सब कामों को छोड़कर,करना है यह काम। एक दिवस मतदान का,बाकी दिन आराम।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *शिवानी बिष्ट ने लोअर PCS परीक्षा-2024 में लहराया परचम*! लालकुआं की बेटी ने किया नाम रोशन! पढ़ें किसकी बेटी हैं...

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदान गीत में समर्थ कुमार, राइका मोतीनगर प्रथम, भाषण में शना खातून, राबाइंका बनभूलपुरा को प्रथम, रंगोली में खुशबू यादव , अरशुमा को प्रथम मेहंदी में महिमा बक्शी खालसा इंटर कॉलेज को प्रथम जबकि पोस्टर में वैभव सक्सेना, सैंट थेरेसा स्कूल के प्रथम रहे। इस अवसर पर सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला सह समन्वयक स्वीप ललित मोहन पांडे, तहसीलदार सचिन कुमार, प्रधानाचार्य राबाइंका सुधा जोशी, ब्लॉक समन्वयक मोनिका चौधरी , मीनाक्षी कीर्ति, लक्ष्मी पांडे, सीमा कुंवर, राजेश पांडे,कविता पाठक,दीप्ति पंत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रदीप उपाध्याय ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें