Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक डा. मोहन बिष्ट के विरोधी रच रहे षड्यंत्र! पढ़ें विधायक के पक्ष में उठती आवाजें…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। चोरगलिया में विधायक से अभद्रता और वाहन के आगे लेटने वाले आरोपियों द्वारा चोरगलिया थाने में विधायक डा मोहन बिष्ट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की सूचना से लालकुआं, बिंदुखत्ता मंडल में भूचाल आ गया है! भाजपा नेता इस घटना को लेकर खुश नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS

भाजपा नेता युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बोरा मिथुन ने कहा है जनप्रतिनिधि होने के नाते जिस प्रकार अमर्यादित व्यवहार चोरगलिया में कुछ लोगों ने विधायक डा मोहन बिष्ट के साथ किया वह निंदनीय है और जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा आरोपी विधायक के खिलाफ रिपोर्ट कर रहे हैं जो सिर्फ अपने बचाव का वह प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पुस्तैनी जमीन के विवाद में भाई ने ही ले ली भाई की जान*! पढ़ें~ क्या है पूरा मामला...

उन्होंने कहा विधायक डा मोहन बिष्ट क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष कर रहे हैं वहीं विरोधी षड्यंत्र रच रहे हैं इसे जनता को समझना होगा।

युवा नेता सोनू पाण्डेय ने कहा है विधायक डा मोहन बिष्ट के कार्य देख विरोधी बौखला गए हैं और वह तथा कथित अराजक तत्वों को गले लगाकर विधायक को विकास करने से रोकने के प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा विरोधी कितनी ही चाल चले जनता डा मोहन बिष्ट को जानती है और पहचानती है इसलिए विरोधी जितना मन करे उतना प्रयास करे। उन्होंने कहा डा मोहन बिष्ट जैसा लोकप्रिय विधायक आज तक क्षेत्र को नहीं मिला!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *90 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने का लक्ष्य*!पढ़ें~ नाबार्ड की बैठक...

भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा है विधायक डा मोहन बिष्ट को बदनाम करने की जो साजिश रची जा रही है उसका कार्यकर्त्ता विरोध करेंगे। उन्होंने कहा एक विधायक के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया वह निंदनीय है।

इधर चोरगलिया थाने से मिली जानकारी अनुसार भुवन पोखरिया सहित कई लोग आज कोतवाली पहुंचे थे जिन्होंने विधायक के खिलाफ और उनके कुछ सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर इनको विदा किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें