Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

शराब पकड़ने गई पुलिस के साथ हुई अभद्रता! वर्दी फाड़ने का प्रयास! पति पत्नी गए जेल! पढ़ें खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। पुलिस टीम के साथ दबंगई दिखाना दम्पती को पडा महंगा, दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक।

ADVERTISEMENTS

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा आबकारी टीम के साथ दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों (दम्पती) को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दोनों अभियुक्तों पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जा चुके हैं जेल।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट...

कोतवाली ऋषिकेश प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 03 ऋषिकेश के द्वारा लिखित तहरीर दी गई की रूषा फॉर्म क्षेत्र श्यामपुर में अवैध शराब की बिक्री की सूचना प्राप्त होने पर चुनाव की संवेदनशीलता के दृष्टिगत आबकारी टीम द्वारा मलकीत सिंह निवासी रूषा फार्म श्यामपुर के घर दबिश दी गई, दबिश के दौरान मलकीत सिंह तथा उनकी पत्नी सुमित्रा कौर के द्वारा टीम को अपने घर की तलाशी नहीं लेने दी गई तथा अवरोध उत्पन्न करते हुए आबकारी टीम के साथ गाली गलौज, धक्का मुक्की कर जान से मारने की धमकी दी गई, धक्का मुक्की के दौरान आरोपी दम्पति द्वारा टीम में ड्यूटीरत अर्जुन सिंह की वर्दी फाड़ने की कोशिश भी की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी 9 सितम्बर को हल्द्वानी में*! पढ़ें~ कितने कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा...

प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए त्वरित कार्यवाही कर दोनो अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया।

अभियुक्तों को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, दोनो अभियुक्त पूर्व में भी आबकारी अधिनियम में जेल जा चुके हैं।

नाम पता अभियुक्तगण :-

*1- मलकीत सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी रूशा फॉर्म, गुमानी वाला, श्यामपुर, ऋषिकेश

2- सुमित्रा कौर पत्नी मलकीत सिंह निवासी उपरोक्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें