Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सीएम पुष्कर धामी खुद उतरे धरातल पर अधिकारियों संग की समीक्षा! पढ़ें किसे लगी फटकार किसकी हुई प्रशंसा…ये भी पढ़ें कहां उड़ाए गए कबूतर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। (दूरगामी नयन डेस्क) यहां 1 करोड की लागत से रामपुर रोड स्थित हल्द्वानी में निर्मित सिटी फारेस्ट (नगर वन) का प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

सिटी फारेस्ट (नगर वन) पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफेद कबूतरों को उड़ा कर नगर की जनता को शांति और सद्भावना के साथ रहने का संदेश दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा नगर वन में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि नगर में निवासरत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिता है। उन्होने कहा शहर की भागदौड़ के बीच सिटी फारेस्ट एक ऐसा जगह है जहां सकून मिलेगा।

सिटी फारेस्ट में लॉन, बैम्बू हट, चिल्ड्रन पार्क, ओपन एयर जिम, पैदल भ्रमण पथ, साईकिलिंग ट्रेल एवं हाथी सैल्फी पाइंट मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। सिटी फारेस्ट वन विभाग की 7.5 हेक्टेयर भूमि में स्थापित किया गया है। सिटी फारेस्ट में खैर, शीशम, सागौन, कंजू, अमलताश, यूकेलिप्टस, मौलश्री. छत्यून, बांस, चन्दन, नीम, बेल, पारिजात, पाखड़ आदि वानस्पतिक प्रजातियां हैं।

इसके साथ ही नगर वन में बाउण्ड्री वॉल, वृक्षारोपण, लॉन विकास कार्य, चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम, पैदल ट्रेल, रिसेस्प्शन ऐरिया, प्रवेश गेट, पैदल मार्ग, ए०टी०वी० ट्रेल, वाटर टैंक आदि कार्य किया जा रहा है। सिटी फारेस्ट में कैफेटेरिया, सोविनियर शॉप, वैलनेस ऐरिया, बटरफ्लाई गार्डन, रॉक गार्डन, कैक्टस गार्डन, टेªल्स का विस्तारीकरण एवं कैनोपी वॉकवे भविष्य में प्रस्तावित का।

नगर निगम हल्द्वानी अंतर्गत सड़कों एवं अन्य निर्माण कार्यों को पूर्ण करने हेतु शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी- मुख्यमंत्री* *नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत पेयजल, सीवरेज व गैस पाईप लाईन निर्माण में खुदी सड़कों को शीघ्र ठीक करने हेतु शीघ्र ही धनराशि जारी की जाएगी।

खुदी हुई सड़कों के साथ ही पेयजल व विद्युत व्यवस्था को यथाशीघ्र दुरुस्त किया जाय,आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका अधिकारी विशेष ध्यान रखें।

उपभोक्ताओं के अधिक विद्युत बिलों के भुगतान की समस्याओं के समाधान हेतु जिले के विभिन्न स्थानों में विद्युत विभाग शिविर लगाकर समस्या का शीघ्र समाधान करें,शिविरों का स्थान निर्धारण हेतु क्षेत्रीय विधायकों के साथ वार्ता कर लें अधिकारी।

आम जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर मिले,उन्हें आवागमन सुगम मिले, इस हेतु चौड़ी सड़कें हो,नगर निगम अंतर्गत विकास कार्यों हेतु खुदी हुई सड़कों को यथाशीघ्र ठीक किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नकली दूध/नकली सब्जी/ बच्चों के पसंदीदा पैक्ड चिप्स नकली/ नकली बीड़ी/गुटखा/क्या होगी धर पकड़ ? पढ़ें: स्वास्थ से खिलवाड़ पर खास अपडेट...

हल्द्वानी नगर में किए जा रहे पेयजल,सीवरेज एवं गैस पाईप लाईन का कार्य जो अभी गतिमान है उसे यथाशीघ्र पूर्ण कराएं।जिले में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं यहां मिले,इसका विशेष ध्यान रखा जाय।

हल्द्वानी नगर में भारत मंडपम की तर्ज पर एक बहुउद्देशी भवन का निर्माण हो,जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक सेमिनार आदि कार्यक्रम आयोजित हों,जिसका सरकारी,गैरसरकारी गतिविधियों के साथ ही आम लोगों को मिले, अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य कर,आम जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करें।

एक दिवसीय हल्द्वानी भ्रमण पर पंहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफटीआई सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक निर्माण विभाग,ऊर्जा एवं पेयजल विभाग की समीक्षा करते हुए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने हल्द्वानी शहर के सड़क मार्गों के चौड़ीकरण के उपरांत किए जाने वाले सड़क सुधारीकरण पेयजल व्यवस्था व विद्युत व्यवस्था के कार्यों व परियोजनाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान उन्होंने पेयजल विभाग व विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि तय समय पर निर्माण कार्य पूर्ण हों,जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न मिले इसका ध्यान अधिकारी रखें।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी नगर अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।उन्होंने कहा कि नगर अंतर्गत एडीबी परियोजनान्तर्गत सीवरेज एवं पेयजल लाइन का निर्माण गतिमान है,विभिन्न कार्य पूर्ण हो गए हैं।

अनेक कार्यों को पूर्ण करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अवगत कराया कि इन 31 सड़कें जो इन कार्यों से क्षतिग्रस्त हो गई थी उनमें सुधारीकरण व डामरीकरण का कार्य होना है,इस हेतु विकास प्राधिकरण से 12.5 करोड़ की धनराशि से कार्य कराए गए अवशेष कार्यों हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त लालकुंआ क्षेत्र में जलजीवन मिशन के कार्यों से खुदी हुई सड़कों में डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि हल्द्वानी में नमो भवन निर्माण जो 2200 करोड़ रुपये से निर्मित होना है,इस हेतु शासन में टीएसी हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।

नगर अंतर्गत नरीमन चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है उससे आगे रानीबाग, गुलाब घाटी में सड़क चौड़ीकरण व पहाड़ी ट्रीटमेंट का कार्य होना है जिस हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आपदा के दौरान देवखड़ी नाले से होने वाली क्षति को कम करने व उसके ट्रीटमेंट हेतु भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: "उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी"! पढ़ें किसकी मौजूदगी में जारी हुआ रिजल्ट...

उक्त प्रस्तावों के संबंध में मुख्यमंत्री ने मौके पर से ही सचिव वित्त उत्तराखंड शासन को दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र ही धनराशि आवंटित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को अधिक विद्युत बिल देने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग को तत्काल इन क्षेत्रों में कैम्प लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान व निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा जंगली जानवरों विशेष रूप गुलदार के हमले से बचाव हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की भी बात रखी,इस संबंध में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को ऐसे गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने हेतु तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

बैठक में दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल डब्बू,दीपक मेहरा,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट,विधायक बंशीधर भगत,सरिता आर्या,राम सिंह कैड़ा,निवर्तमान अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया,निवर्तमान मेहर डॉ जोगेन्दर सिंह रौतेला, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत,डीआईजी योगेन्द्र सिंह रावत,जिलाधिकारी वंदना सिंह, सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम में सीएम पुष्कर धामी हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को निर्देश दिये कि नगर मंे स्ट्रीट लाईट जिन क्षेत्रों मे खराब है शीघ्र ठीक कराई जाए साथ ही प्रतिदिन स्ट्रीट लाईटों की मानिटरिंग भी की जाए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि नगर निगम की आन्तरिक मार्गों को हरहाल में 15 दिसम्बर तक गडडामुक्त किया जाए।उन्होंने कहा नगर निगम के अधूरे निर्माण कार्यों को भी जल्द से जल्द शुरू कर एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री धामी को बताया कि नगर निगम टैक्स की पारदर्शिता और आय को बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बडौदा से एमओयू किया गया है। उन्होने बताया हाउस टैक्स एवं कामर्शियल टैक्स को ऑनलाइन किया जा रहा है जिससे फजीवाडा को रोका जा सकेगा।

उन्होंने बताया नगर के प्रत्येक भवन की फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड की जा रही है जिससे आने वाले एक माह में सभी लोग अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर चैक कर आनलाइन भुगतान कर सकते है। नगर निगम के द्वारा किये जा रहे कार्यों की मुख्यमंत्री श्री धामी ने सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें